RRB NTPC 2024: अपनी तैयारी को बूस्ट करें इन महत्वपूर्ण टॉपिक्स के साथ

RRB NTPC 2024

Image source – Internet

RRB NTPC 2024 की परीक्षा में सफलता पाने के लिए सही रणनीति और सटीक टॉपिक्स पर ध्यान देना बेहद आवश्यक है। लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन केवल वे ही सफल होते हैं जो स्मार्ट वर्क और सही टॉपिक्स पर फोकस करते हैं। इस ब्लॉग में हम RRB NTPC से जुड़े महत्वपूर्ण टॉपिक्स और उनकी वेटेज (weightage) पर चर्चा करेंगे।

RRB NTPC के सभी विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स और उनकी वेटेज

गणित (Mathematics)

गणित परीक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, और इसमें निम्नलिखित टॉपिक्स को प्राथमिकता दें:

  1. संख्या पद्धति (Number System) - 5-6 प्रश्न
  2. सरलीकरण (Simplification) - 4-5 प्रश्न
  3. बीजगणित (Algebra) - 2-3 प्रश्न
  4. मापन (Mensuration) - 2-3 प्रश्न
  5. समय और कार्य (Time and Work) - 2 प्रश्न
  6. लाभ और हानि (Profit and Loss) - 2 प्रश्न
  7. अनुपात (Ratio) - 2-3 प्रश्न
  8. साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज (Simple and Compound Interest) - 2 प्रश्न
  9. औसत (Average) - 1-2 प्रश्न
  10. ज्यामिति (Geometry) - 2 प्रश्न
  11. गति, दूरी और ट्रेन (Speed, Distance and Train) - 1-2 प्रश्न
  12. त्रिकोणमिति (Trigonometry) - 2 प्रश्न
  13. ऊंचाई और दूरी (Height and Distance) - 1 प्रश्न
  14. प्रायिकता (Probability) - 1-2 प्रश्न

रीजनिंग (Reasoning)

रीजनिंग सेक्शन में आपकी तार्किक क्षमता का परीक्षण होता है। निम्नलिखित टॉपिक्स पर ध्यान केंद्रित करें:

  1. कोडिंग-डिकोडिंग (Coding-Decoding) - 4-5 प्रश्न
  2. समानता (Analogy) - 2-3 प्रश्न
  3. संख्या और वर्णमाला श्रृंखला (Number and Alphabetical Series) - 3-4 प्रश्न
  4. वक्तव्य और निष्कर्ष (Statement and Conclusion) - 2-3 प्रश्न
  5. रैंकिंग टेस्ट (Ranking Test) - 2 प्रश्न
  6. रक्त संबंध (Blood Relation) - 2 प्रश्न
  7. वर्गीकरण (Classification) - 2-3 प्रश्न
  8. गणितीय क्रियाएं (Mathematical Operation) - 2 प्रश्न
  9. पज़ल (Puzzle) - 1-2 प्रश्न
  10. वक्तव्य और अनुमान (Statement and Assumptions) - 1 प्रश्न
  11. कार्रवाई का मार्ग (Course of Action) - 1 प्रश्न
  12. गायब संख्या (Missing Number) - 2-3 प्रश्न
  13. कैलेंडर (Calendar) - 1 प्रश्न
  14. बैठक व्यवस्था (Sitting Arrangement) - 1 प्रश्न
  15. जोड़ी (Pair) - 1-2 प्रश्न
  16. पांस (Dice) - 1 प्रश्न

सामान्य ज्ञान/सामान्य विज्ञान (GK/GS)

इस खंड में आपका ज्ञान और समझ का स्तर मापा जाता है। निम्न टॉपिक्स का अध्ययन करें:

  1. इतिहास (History)
    • प्राचीन इतिहास (Ancient History) - 1 प्रश्न
    • मध्यकालीन इतिहास (Medieval History) - 1-2 प्रश्न
    • आधुनिक इतिहास (Modern History) - 2-3 प्रश्न
  2. राजनीति (Political) - 5-6 प्रश्न
  3. भूगोल (Geography) - 3-4 प्रश्न
  4. स्टैटिक जीके (Static GK) - 5-6 प्रश्न
  5. वर्तमान घटनाएं (Current Affairs) - 7-8 प्रश्न
  6. कंप्यूटर (Computer) - 1-2 प्रश्न
  7. भौतिकी (Physics) - 3-4 प्रश्न
  8. रसायन विज्ञान (Chemistry) - 2-3 प्रश्न
  9. जीव विज्ञान (Biology) - 4-5 प्रश्न
  10. अर्थशास्त्र (Economics) - 1-2 प्रश्न

परीक्षा की तैयारी को बेहतर बनाने के टिप्स

  1. स्मार्ट स्टडी: सभी टॉपिक्स को रटने के बजाय, उनके कांसेप्ट को समझें।
  2. डेली रिवीजन: महत्वपूर्ण टॉपिक्स का नियमित रिवीजन करें।
  3. मॉक टेस्ट: समय-समय पर मॉक टेस्ट देकर अपनी गति और सटीकता को जांचें।
  4. करंट अफेयर्स पर ध्यान: प्रतिदिन अखबार पढ़ें और महीने की महत्वपूर्ण घटनाओं को नोट करें।
  5. पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र: पुराने प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें और वेटेज को समझें।

निष्कर्ष

RRB NTPC की परीक्षा को पास करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यदि आप सही टॉपिक्स पर ध्यान देंगे और नियमित अभ्यास करेंगे, तो सफलता निश्चित है। ऊपर दिए गए टॉपिक्स और वेटेज के अनुसार अपनी रणनीति बनाएं और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करें।

इस बार, मेहनत और सही दिशा में प्रयास करें और अपने सपने को साकार करें!

Scroll to Top